अज्ञात कारणों से लगी आग कई घर जलकर स्वाहा

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

दरियाबाद, बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के एक गांव में आग लगने से कई घर जल कर राख हो गए। जिससे लाखों का सामान जल कर खाक में तब्दील हो गया सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील रामसनेही घाट के सदर विकास खंड बनीकोडर अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर के घुरघटवा गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे भारी नुक्सान हुआ है देखते ही देखते आग एक घर से दूसरे घर में पहुंच गई जिससे गांव के ही हौसिला पुत्र शिवप्रसाद, राजेन्द्र पुत्र रामेश्वर, पप्पू पुत्र मुरारी, रामसेवक पुत्र मंगल, के घरों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे सभी के घरों में सब कुछ जल कर खाक हो गया जिससे लाखों का नुक़सान का आकलन किया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने गांव पहुंच कर आग पर काबू पाया। जिससे अन्य घरों में आग फैलने से बच गई।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

 

Don`t copy text!