तथाकथित प्रबंधक के खिलाफ दीक्षित ने खोला मोर्चा

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

हैदरगढ़, बाराबंकी। रनापुर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की विवादों के चलते नई प्रबंध समिति का गठन ना होने के कारण शासन द्वारा विद्यालय के संचालन के लिए प्राधिकृत नियंत्रक की नियुक्ति कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय इंटर कॉलेज संस्था के पूर्व प्रबंधक/आजीवन सदस्य पंडित सुंदरलाल दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रनापुर मातृ संस्था व विद्यालय प्रबंध समिति 2003 से कालातीत चली आ रही है। फिर भी पूर्व तथाकथित प्रबंधक सुनील कुमार सिंह कूट रचित प्रपत्रों के सहारे शिक्षा विभाग को गुमराह करते हुए सन 2013 से 30 नवंबर 2021 तक तथाकथित प्रबंधक बने रहे। श्री दीक्षित ने बताया कि उनके द्वारा कराई गई जांच में सुनील कुमार सिंह षडयंत्र व भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त पाए गए जिसके बाद शासन द्वारा सुनील सिंह को प्रशासनिक व्यवस्था से पृथक कर दिया गया था। तभी से विवाद के चलते अब तक नई प्रबंध समिति का गठन न होने के कारण शासन द्वारा उक्त संस्था में गत 4 मई को प्राधिकृत नियंत्रक की नियुक्ति कर दी गई है।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!