ओवर रेट शराब देने का विरोध करने पर सेल्समैन ने युवक के साथ की मारपीट।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस मामले की जांच मे जुटी।

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के अति व्यस्त अकबराबाद चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
सहसवान तहसील क्षेत्र के अति व्यस्त अकबराबाद चौराहे पर स्थित ठेका देशी शराब के सेल्समैन ने एक युवक को महज इतनी सी बात पर पीट दिया कि उसने ओवर रेट बिक रही शराब का विरोध कर दिया। मारपीट की घटना का किसी ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दिया।वीडियो में कुछ युवक हाथों में लाठी-डंडे लिए दिख रहे हैं। एक युवक को खींचकर कर सरेआम पीट रहे हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं| जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहे हैं। स्थानीय पुलिस कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कस्बा सहित गांवों में पैदल मार्च कर रही है। उसके बाबजूद दबंग सरेआम मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से मिला है। जांच कर तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!