सास-ससुर को चाय पिलाकर बहू ने उठाया ये खौफनाक कदम
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूँ। संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की सुबह विवाहिता ने अपने ही कमरे में फांसी का फंदा गले में लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका के ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतिका का मायका फर्रूखाबाद के गैलार में है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर की है। गांव निवासी नीरज की शादी ढाई वर्ष पूर्व फर्रूखाबाद के गैलार निवासी बादाम सिंह की 22 वर्षीय बेटी रूबी के साथ हुआ था। वह घर पर सास-ससुर के साथ रहती थी। पति हरियाणा के धारूहेड़ा में नौकरी करता है। नीरज के पिता होतेलाल ने बताया कि छह दिन पूर्व वह उसे मायके से विदा कराकर लाये थे।
रविवार सुबह जागने के बाद सब कुछ सामान्य था। विवाहिता ने परिवार के सभी लोगों को चाय बनाकर दी थी। उसके बाद विवाहिता की सास भैंस का दूध निकलाने के लिये चली गयी। जब वह कुछ देर बाद घर लौटी तो विवाहिता की चहल पहल न होने पर उसके कमरे के पास गयी। जहां उन्होंने बहू का शव कमरे की कुंडी से देखा। इससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। मृतिका के ससुर ने घटना की जानकारी दिल्ली रह रहे बेटे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इधर, मौत की सूचना पर दोपहर बाद मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गये, लेकिन शाम तक उन्होंने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। कोतवाल हरपाल बालियान ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

