त्रिलोकपुर पुलिस की एक सराहनीय पहल की तस्वीर सामने आई…..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी । अक्सर आपने पुलिस को गुंडे बदमाशों के पीछे भागते हुए देखा होगा। लेकिन आज थाना मसौली की त्रिलोकपुर पुलिस की एक सराहनीय पहल की तस्वीर सामने आई। दरअसल बीती मध्यरात्रि करीब 1 बजे दो मासूम बच्चों सहित दम्पति पेट्रोल खत्म होने पर गाड़ी खींचते देख रात्रि गस्त में निकले सिपाही ने अपनी बाईक से पेट्रोल को निकाल दम्पति की बाईक में डालकर रवाना किया पुलिस के सराहनीय कार्य से आंखों में खुशी के आंसू निकल पड़े और सिपाही की जय जयकार करते नजर आए।
बताते चले कि बीती मध्यरात्रि मसौली थाना क्षेत्र के चौकी त्रिलोकपुर में तैनात सिपाही अनुज मिश्रा रात्रि गश्त के दौरान पैदल जा रहे दम्पति राहगीर से समस्या का कारण पूछा तो पता चला की बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। इतनी बात पर अनुज मिश्रा भी काफी चिंतित हुआ कि रात में पेट्रोल मिलना तो सम्भव नही है। इन पीड़ितों के लिए दरिया दिली दिखाते हुए अपनी बाइक से पेट्रोल निकट का गाड़ी में डाल कर रवाना किया।
परेशान दम्पति बेरिया निवासी हैं जो रानीबाजार में एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे परिवार की मोटर साइकिल में पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण परिवार मोटरसाइकिल पैदल जा रहे थे ईश्वर के आशीर्वाद से मुलाकात हो गई अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकालकर सकुशल रवाना किया संपूर्ण परिवार ने दिल से आभार व्यक्त किया। और कहने लगे ऐसे लोग पुलिस में हो जाये तो उस क्षेत्र में गांव की छोटी मोटी समस्या अपने आप समाप्त हो जायेगी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

