मायके से नहीं आई पत्नी तो युवक ने खुद को गोली मारी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी 32 वर्षीय पवनीश पुत्र प्रकाश ने खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है।

परिवार वालों के मुताबिक पवनीश की ससुराल गांव में ही है। दो दिन पहले उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इस पर पवनीश शनिवार दोपहर उसे बुलाने ससुराल पहुंचा लेकिन उसकी पत्नी आशा उसके साथ नहीं आई। इससे गुस्से में आकर पवनीश ने अपने घर में तमंचे से पेट में गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!