बाल सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। मंगलवार को विकास खण्ड मसौली के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
रसौली में बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा संचालित चाइल्ड
लाइन 1098 की टीम द्वारा ओपेन हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि सफदरगंज थानाध्यक्ष श्री संदीप कुमार राय सहित शिक्षा विभाग,
आईसीडीएस व ग्राम प्रधान श्रीमती सादिया बानो सहित कई पदाधिकारियों
द्वारा बच्चों की


सुरक्षा व संरक्षण के मुद्दों पर चर्चा की गई और बाल सुरक्षा के लिए
हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। बच्चों ने अतिथियों को रोली टीका
लगाकर व स्वागत गीत के द्वारा स्वागत किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने
बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि
बच्चे मुसीबत में डरे नही डटे, पुलिस आपके मुसीबत की साथी है मुसीबत में
आपकी मद्द करती है। पुलिस से गलत काम करने वाले हमेशा डरते हैं और जो
ईमानदार व सच्चे होते पुलिस उनका साथ देती है। बच्चे चाइल्ड लाइन
नम्बर 1098 हमेशा याद रखें यह नम्बर बच्चों मद्द की साथी है। इस मौके
पर चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक जियालाल ने बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन के
प्रति जागरुक करते हुए कहा कि चाइल्ड लाइन 1098 आपातकालीन फोन सेवा
है। बच्चे किसी मुसीबत में हो तो मद्द के लिये 1098 पर फोन करें। कहीं पर
बालश्रम, भिक्षावृत्ति, बाल विवाह में लिप्त दिखे बच्चे तो आप उस बच्चे
के अच्छे भविष्य के लिये डायल करें चाइल्ड हेल्प नम्बर 1098 वही चाइल्ड
लाइन उप केंद्र समन्वयक अवधेश कुमार ने बच्चों को सुरक्षा के नियम बताते हुए कहा
बच्चे जब भी घर से निकले तो अपने माता पिता को सही बताकर निकले की आप
कहां जा रहे हैं, जब भी आप स्कूल या घर से निकले और पीछे से अंजान मोटर
साइकिल व कार वाला आये और कहे आओ आपको घर छोड़ दूं तो आप उसके साथ कतई मत
जाइये वह आपका अपहरण भी कर सकता है। आप अंजान व्यक्तियों से हमेशा दूर
रहें। चाइल्ड लाइन सदस्य मनीष सिंह व जीनत बेबी ने बच्चों को चाइल्ड
हेल्प लाइन नम्बर 1098 याद कराने के लिये दस नौ आठ बच्चों की है ठाठ के नारे
लगवायें तों वही चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो के विषय पर जागरुक किया। बच्चों
ने जागरुकता रैली निकालकर लोगों को जागरुक भी किया। विद्यालय की
प्रधानाचार्या रश्मि ने
कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों को मुसीबत में टोल फ्री नम्बर 1098 से
मद्द लेने के प्रेरित किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री कलावती,
सहायिक संतोष कुमारी, रेखा देवी, सहायक अध्यापक नीलम कुमारी सिंह,
अनुदेशक शालिनी रावत, सी.पी. से विपिन कुमार, सोनी कुमार सहित कई विभागों
के लोगों ने हिस्सा लिया।सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!