पंचायत भवन परिसर में मैप बनाकर कार्ययोजना तैयार की गयीं।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव एव बांसा में ठोस एव तरल अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन की कार्ययोजना बनाने के लिए एडीओ पंचायत की उपस्थिति में पंचायत भवन परिसर में मैप बनाकर कार्ययोजना तैयार की गयीं।

बैठक में उपस्थित सदस्यों से रूबरू होते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने बताया कि सूखे कचरे का निस्तारण ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक, पॉलिथीन, धातुओं, कागज, कपड़े थर्माकोल को कंटेनर के माध्यम से एक जगह पर एकत्र किया जाएगा। सफाई कर्मचारी गांवों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करेंगे। इसे एक निश्चित स्थान पर रखे कंटेनर में डालेंगे। गन्दे पानी के निस्तारण के सम्बंध में जानकारी देते हुए एडीओ पंचायत जानकीराम ने ग्राम पंचायतों में घरों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केेंद्रों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के लिए नालियों, सोखता गड्ढे, वेस्ट वाटर स्टैब्लाइजेशन पॉंड निर्माण के सम्बंध में जानकारी दी। एडीओ पंचायत जानकीराम ने गन्दे पानी के निस्तारण के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में घरों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केेंद्रों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के लिए नालियों, सोखता गड्ढे, वेस्ट वाटर स्टैब्लाइजेशन के लिए नालियों एव सोकपिट गड्ढो का निर्माण किया जाएगा। बैठक में गांव का मैप बनाकर कार्ययोजना तैयार की गयीं।
बैठक में बड़ागांव ग्राम प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, बांसा ग्राम प्रतिनिधि रामसिंह यादव, पंचायत सचिव मो0 आकिब जमाल, कृष्ण कुमार यादव, राधेश्याम पाल, आशीष कुमार वर्मा, सियाराम, बीसी रमाकांत, आदेश कुमार वर्मा सहित ग्राम पंचायत सदस्य एव ग्रामीण जनता मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!