आशा बहुओं, एएनएमएव  पीआरआई सदस्यों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी।  ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एव पोषण पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को प्रसार संस्था के तत्वावधान में  आशा बहुओं, एएनएमएव  पीआरआई सदस्यों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 12 गांव की आशा बहुओं, एएनएम और  पंचायत सदस्यों समेत 4 ग्राम प्रधानो प्रतिभाग किया।

सहयोग संस्था के प्रोग्राम प्रबन्धक आशीष सिंह एव प्रवेश वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते हुए स्वास्थ्य सूचकांको में वांछित परिवर्तन लाना है, इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य संस्थाओ को सक्षम बनाने के अलावा समुदाय स्तर पर अनेक कायक्रमो का संचालन किया जा रहा है, मिशन के तहत प्रत्येक राजस्व गाँव में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पेयजल एवं पोषण समिति वीएचएसएनसी का गठन किया गया है, इस समिति में 15 सदस्य होते है, जिसमे सरपंच या वार्ड पंच इस कमेटी के अध्यक्ष एवं आशा सहयोगिनी सचिव होती है |
प्रसार संस्था के सचिव शिशुपाल सिंह यादव ने बताया कि ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पेयजल एवं पोषण समिति के सदस्यों को समूह के रूप में कार्य करने के लिए सक्षम बनाना, गाँव के स्वास्थ्य मुद्दो पर कार्य करने के लिए योजना का निर्माण करना उन्होंने ग्राम स्तर पर गठित कमेटी के माध्यम से स्वास्थ्य मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिये एवं समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओ से जोड़ कर आमजन को स्वास्थ्य सेवाये उपलब्ध करवानी चाहिए, समुदाय के सहयोग से भी गर्भवती महिलाओ एवं नवजात शिशुओ को बेहतर स्वास्थ्य सेवाये मुहेया करवाई जा सकती है |प्रसार सचिव ने बताया की  मसौली के 12 गांव में चलाए जा रहे कार्यक्रम प्रजनन स्वास्थ्य पर पुरुषों की चुप्पी तोड़ना कार्यक्रम चलाया जा रहा है
इस मौके पर से चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार, एच ई ओ आशाराम चौधरी , एआरओ एस एस चौधरी और बी सी पी एम सुनीता पाल जी ने ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता समिति और उसके तहत मिलने वाली अनटाइटफंड के बारे में जानकारी दी

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!