बैंक आफ बड़ोदा के प्रबन्धक शैली चौधरी के नेतृत्व में,प्रबंध समिति के खातों को खोला गया ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। बैंक आफ बड़ोदा के प्रबन्धक शैली चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र बड़ागांव में परिषदीय विद्यालयों के प्रबंध समिति के खातों को खोला गया ।
उल्लेखनीय हो कि शनिवार को बैंक आफ बड़ौदा से आये बैंककर्मियों ने शिक्षा क्षेत्र मसौली के सभी 134 परिषदीय विद्यालयों के विद्यालय प्रबन्ध समिति के खाते खोले गये।बीईओ आरपी सिंह ने कहा कि 134 विद्यालयों की प्रबंध समिति का खाता खोला गया। इन खातों के माध्यम से स्कूलों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट, ड्रेस वितरण, पुस्तकालय धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाती है। मध्याह्न भोजन की धनराशि इस खाते में नही आती है। उन्होंने कहा कि प्रबंध समिति का खाता जीरो बैलेंस से खाता खोला जाता है। उन्होंने कहा कि खाता खोले जाने का मुख्य उद्देश्य है कि जो भी ग्रांड कंपोजिट ग्रांट हो या अन्य ग्रांट के मद का पैसा वाउचर के माध्यम से सीधे बैंक के द्वारा किया जाना है। जीरो बैलेंस खाता खोला जा रहा है, और हमेशा जीरो बैलेंस ही बना रहेगा। इस मौके पर बैंककर्मी वरुन सिंह, अंजलि, वैभव, संजय श्रीवास्तव, पामेल राज, जितेंद्र,माजिद, आशीष सहित विद्यालय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

