बंद मिला अबॉर्शन कराने वाला अस्पताल। एसीएमओ द्धारा नर्सिंग होम का निरीक्षण करने से पहले ही सामान समेटकर फरार हो गया संचालक।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। उघैती में एसीएमओ अमित रस्तोगी के साथ स्वास्थ्य महकमे की टीम उघैती में वार्ष्णेय नर्सिंग होम का निरीक्षण करने पहुंचे। लेकिन अब नर्सिंग होम खाली बंद दुकान रह गया था, इसलिए औपचारिकताओं के बाद टीम वापस लौट गई।
24 मई को इस कथित अस्पताल में 4 माह की गर्भवती महिला का अबॉर्शन अस्पताल स्टाफ ने यूट्यूब के सहारे करना शुरू कर दिया था। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसको बरेली अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पहले तो इस प्रकरण को पुलिस एवं स्वास्थ्य महकमे के अफसर टालते रहे, लेकिन मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने अस्पताल स्टाफ के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया। इसी का नतीजा रहा, नर्सिंग होम का सारा सामान संचालक लेकर फरार हो गया। शनिवार को एसीएमओ अमित रस्तोगी एवं डॉ कौशल गुप्ता ने टीम के साथ नर्सिंग होम का मायना करने का प्रयास किया, लेकिन नर्सिंग होम वाली दुकानों में ताला पड़ा हुआ था। आस-पड़ोस के लोग भी कोई जानकारी देने सामने नहीं आए। इसके बाद टीम वापस लौट गई। डॉ कौशल रस्तोगी ने बताया, विभागीय अफसरों ने प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। जांच चल रही है, विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!