गंगा में भाई-बहन समेत चार डूबे, किशोरी की तलाश

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

गोताखोरों ने समय रहते कड़ी मशक्कत के बाद तीन को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया, लेकिन एक किशोरी का पता नहीं चल सका

बदायूँ। कछला भगीरथी तट पर शामशान घाट की ओर गंगा स्नान करते वक्त भाई-बहन समेत चार हमउम्र साथी डूब गये। घाट पर चीख-पुकार होने पर गोताखोरों ने समय रहते कड़ी मशक्कत के बाद तीन को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया, लेकिन एक किशोरी का पता नहीं चल सका। गोताखोर शाम ढलने तक किशोरी की गंगा में तलाश करते रहे है। इधर, किशोरी के डूबने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना उझानी कोतवाली से जुड़ी है। क्षेत्र के नपं कछला से सटे गांव पिपरौल के मजरा जाटव नगला निवासी पप्पू की 15 वर्षीय बेटी सोमवती, अपने 17 भाई सूरजभान, चचेरे भाई अजय और सहेली रीना के साथ गंगा स्नान करने आयी थी। यह सभी गंगा स्नान करते हुये अठखेलियां करने लगे और धीरे-धीरे मुख्य घाट से श्मशान घाट की ओर चल गये। जहां गहरा जलस्तर होने की वजह से सभी डूबने लगे। किशोर-किशोरियों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने चीख पुकार मचा दी। चीखपुकार सुनकर वहां दौड़कर गोताखोर पहुंच गये। जिन्होंने गंगा में छलांग लगाकर उनकी तलाश शुरू की। गोताखोरों ने गंगा में खोजबीन के दौरान सूरजभान, अजय और रीना को सकुशल बाहर निकाल लिया। सोमवती का कुछ पता नहीं चल सका। गोताखोरों की टुकड़ी देर शाम तक किशोरी को तलाशने के लिये गंगा में छाबीन करती रही, बावजूद उसका सुराग नहीं लगा। इधर, घटना की जानकारी पर डूबी किशोरी के परिजन रोते बिलखते घाट पर पहुंच गये। उन्होंने गोताखोरों से किशोरी को तलाशने की गुहार लगायी। कछला चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह को फिर से गोताखोरों की मदद से गंगा में लापता किशोरी की तलाश कराने की बात कहीं है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!