(किसान आत्महत्या प्रकरण) एसआईटी की जांच में साफ, आतिशबाजी से नहीं जला था गेहूं का लांक।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

एसआईटी टीम ने जेल में जाकर आत्महत्या को उकसाने के आरोप मे बंद आठ आरोपियों के बयान दर्ज किये।

बदायूँ। बरेली से एसआईटी टीम गुरुवार को पांचवी बार बदायूं पहुंची। इससे पहले एसआईटी टीम ने जेल में जाकर आत्महत्या को उकसाने के आरोप मे बंद आठ आरोपियों के बयान दर्ज किये। वापस लौटते वक्त टीम ने फायर बिग्रेड स्टेशन पहुंचकर घटना के दिन की रिपोर्ट तलब की। इधर, एसआईटी टीम ने तमाम साक्ष्यों और बयान के आधार पर अपनी जांच में साफ कर दिया है कि, किसान के खेत में इकठ्ठे गेहूं के लांक में आतिशबाजी से नहीं बल्कि किसी ओर कारण से आग लगी थी। वजह यह है, उस दिन गांव में आयी बारात में आतिशबाजी दागी ही नहीं गयी थी।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बिलहरी के किसान कृष्णपाल ने 18 मई को आत्मदाह करने का प्रयास किया था। जिसमें उनकी 95 फीसद जलने के अगले दिन उपचारत बरेली के अस्पताल में मौत हो गयी। एसएसपी ने इस मामले में इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था तो आइजी जोन बरेली रमित शर्मा ने मामले की जांच कराने को लेकर एसपी सिटी बरेली रविंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआइटी गठित कर दी थी। इस मामले में गुरुवार को पांचवीं बार एसआइटी टीम बदायूं पहुंची। टीम के सदस्य इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर राजवीर ने पीड़ित परिवार से गांव में जाकर बातचीत की और उनके हालचाल जाने। इसके अलावा ग्रामीणों के फिर से बयान भी दर्ज किए। इससे पहले टीम जेल पहुंची। जहां आरोपी बनाये गये आठ लोगों के बयान लिये। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि आतिशबाजी से खेत में आग नहीं लगी थी। जिस गांव में बारात आई थी। उस गांव के लोगों व वधु पक्ष के लोगों के भी बयान दर्ज किए है। इसके अलावा बरेली के बिसारतगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहगंज से बरात आयी थी। वहां पहुंचकर भी लोगों के बयान लिये गये। जिससे साफ हो गया है कि उस बारात में आतिशबाजी दागी नहीं गयी थी। हालांकि अब किसान के गेहूं के लांक में कैसे आग लगी थी। इसके पीछे किसका हाथ था और दरोगा समेत पुलिस कर्मियों की किस स्तर पर संलिप्ता थी। इसकी जांच जारी है। टीम सिविल लाइंस कोतवाली से कई प्रापत्रों और फायर स्टेशन से मौके पर पहुंचने की रिपोर्ट के प्रापत्रों को अपने साथ ले गयी है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!