पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
सहसवान। सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण की सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित महापुरुषों बाबा साहब की प्रतिमा फतनपुर टप्पा हवेली पर माल्यार्पण सेवा बस्ती में स्वच्छता अभियान एवं पन्नालाल इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए कार्यक्रम का संचालन भावेश चांडक ने किया। मुख्य अतिथि सुमन बाल्मीकि क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुजीत कुमार, प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष भाजपा सौरव माहेश्वरी, उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री आकाश पुतन वाल्मीकि, बॉबी कोहली, जिला मंत्री नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सौरभ वाल्मीकी अतुल फौजी, अर्जुन पाटकर, ओमपाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नितिन शर्मा, डॉक्टर अनुपम सक्सेना, आफताब, निशांत, उमलेश, दीपक, मोहम्मद हमजा, फिदा, मौज मा, शिफा, सोनू सागर, यदि लोग उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

