डीएम ने की समीक्षा बैठक

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में 50 लाख रू0 से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की प्रगति, मुख्यमंत्री की घोषणा से सम्बन्धित कार्याे की प्रगति, क्रिटिकल गैप्स की प्रगति रिपोर्ट संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कहा कि जिस किसी विभाग में कार्य अभी अनारम्भ है उसे तत्काल समय से पूरा कर लिया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा ठीक प्रकार से कार्य का सम्पादन नहीं किया जाता है तो उस सम्बन्धित संस्था के विरुद्ध कठोर नियमानुसार उचित कार्यवाही की जायेगी। बैठक के दौरान अन्य योजनाओं के बारे मंे उचित दिशा निर्देश देते हुए कार्य को समय व गुणवत्तापूर्ण ढ़ग से करने के निर्देश दिए। पुलिस आवास सुविधा, सेतु निगम, कस्तूरबा विद्यालय के निर्माण कार्याे के बारे में विस्तार से समीक्षा की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना कार्यालय संरक्षक हितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!