पेड़ पौधों के जीवन से ही मानव जीवन है सुरक्षित

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

बाराबंकी। पर्यावरण दिवस पर महिला थाना परिसर में थानाध्यक्ष आशा शुक्ला के साथ त्रिक्षत्र छाया सेवा न्यास की अध्यक्ष अमृता शर्मा ने पौधा रोपण किया। अन्य महिला पुलिस कर्मियों ने सहयोग किया। अमृता शर्मा ने महिला पुलिस कर्मियों को रोपित पौधों की देख भाल व संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के जीवन से ही मानव जीवन सुरक्षित है। जैसे-जैसे पेड़-पौधे कम होंगे वैसे-वैसे मानव जीवन पर संकट आएगा। कोविड काल से हमें सबक लेकर भविष्य को संवारने के लिए धरती को हरा भरा बनाए रखना होगा। इस कार्यक्रम में महिला थाना की एंटी रोमियो प्रभारी श्रीमती सुनीता सिंह और महिला कर्मचारी, बेदी वर्मा, रेखा, बबली और नमो नमो मोर्चा से जिला अध्यक्ष संगीता शुक्ला व अन्य लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!