समाजसेवी चौधरी लामान हुसैन का इंतकाल, सुबेहा में हुए सपुर्दे खाक
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
हैदरगढ, बाराबकी। जिले की प्रसिद्ध सामाजिक शख्सियत एवं सुबेहा के तालुकदार चौधरी लामान हुसैन का गुरूवार की सुबह इंतकाल हो गया। वह 65 वर्ष के थे। उनके इंतकाल की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते सुबेहा स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में मुस्लिम और हिंदू समुदाय से जुड़े लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इतना ही नहीं उनको जानने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी उनकी मौत पर दुख जताने के लिए सुबेहा उनके आवास पहुंचे। चौधरी लामान हुसैन अपने पीछे पत्नी और बेटी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। वह लखनऊ स्थित घर पर रहकर इलाज करा रहे थे। गुरूवार की सुबह अचानक हृदय गति रुकने से उनका इंतकाल हो गया। जैसे ही यह खबर सुबेहा कस्बे में फैली तो उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उनकी सेक्यूलर छवि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके आवास पर शोक जताने वालों में भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग भी पहुंचे। जिन्होंने उनके इंतकाल पर गहरा शोक जताया। शाम करीब पांच बजे उनकी नमाज-ए-जनाजा अदा कराई। जिसके उपरांत सैकड़ों नम आंखों के साथ उन्हें आबाई कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा सरकार के राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, गांधीवादी राजनाथ शर्मा, आल इण्डिया वारसी समाज के अध्यक्ष वासिक रफीक वारसी, श्रीमती प्रेमा अवस्थी, महबूब उर रहमान किदवई, असल मदनी, चौधरी तालिब नजीब कोकब, राजा संजय बली, नासिर खान, चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी अदनान हुसैन, अब्दुल्ला, जैद चौधरी, सभासद मो आजम, सरवर अली, सिब्बू चौधरी, महेद्र सिंह, नसीम सहित सैकड़ों लोग अन्तिम संस्कार मे शरीक हुए।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

