सरकार पालतू कुत्तों का सर्वे कराए,लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट की मांग

मसौली बाराबंकी आज जिला अधिकारी को लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा ।जिसमे लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट ने मांग की, कि सरकार पालतू कुत्तों का सर्वे कराए । और उनका भी रजिस्ट्रेशन कराए ,जो लोग कुत्तों को पालते है । उनके लिए एक कुत्ते पर दो गाय पालने का आदेश जारी किया जाए ।उनका कहना है कि जो लोग कुत्तों को खिला सकते है अपनी गाड़ी में घुमा सकते है वो दो गाय क्यों नही पाल सकते ।साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हो जाए तो इससे न तो गायों की वजह से किसी किसान के खेत चरे जायेंगे और न सड़कों पर हादसे होंगे ।और न ही आवारा पशुओं की भूख प्यास से जान जायेगी । अगर सरकार ऐसा न कर पाए तो तत्काल सड़को पर घूम रहे ,किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे आवारा पशुओं को गौशाला भेजे । इस मौके पर लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम पाण्डेय महासचिव विशाल गुप्ता सहित साथी गण उपस्थित रहे ।

Don`t copy text!