बिजली का संकट, भीषण गर्मी का दंश झेल रहे ग्रामीण बेहाल जनता का नही पूछा हाल बिजली से है परेशान
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। भीषण गर्मी से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे के सापेक्ष 10 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। ऐसे में गर्मी से छोटे बड़े सभी बेहाल है। लेकिन विधुत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मुर्ख दशक बने हुए है। तहसील एवं विकास खण्ड रामनगर के अन्तर्गत कस्बा त्रिलोकपुर में स्थित 33/11 विधुत उप केन्द्र त्रिलोकपुर से निजामपुर, मनभावनपुरवा, तेलियानी, अशोकपुर, नहामऊ, तिवारी पुरवा, बेरिया, अछेछ, अमलोरा, त्रिलोकपुर सहित लगभग 96 गांव को विधुत आपूर्ति होती है। परन्तु अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान है। रात में दो दो घंटे के अंतराल पर तीन बार बिजली कटौती की जाती है सुबह 10 बजे के बाद फिर से कटौती की गई 4 घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई 1 घंटे बाद फिर कटौती की गई है। ऐसे में क्षेत्र के छोटे बड़े सभी गर्मी से परेशान ऊपर से बिजली कटौती आग में घी का काम कर रही है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

