रालोद ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट उपजिलाधिकारी को राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने घरेलू गैस एलपीजी सिलेंडर की कीमत 500 रुपए प्रति सिलेंडर किया जाए। गौशालाओं में संख्या के आधार पर टीन शेड एवं तालाब खुदाई और नलकूप की व्यवस्था की जाए। गेहूं धान की कीमत 2500 रुपए प्रति कुंटल किया जाए। किसानों का गन्ना मूल्य 450 रुपए किया जाए एवं किसानों का गन्ना का पैसा बकाया तत्काल दिया जाए। पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने लाने का मूल्य नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार को निर्देशित किया जाए। ग्रामीणों में दबंगों का तालाब बंजर भूमि खलिहान प्रति धूम पर अवैध कब्जे दार का कब्जा हटाया जाए एवं तालाब खुदाई जाएं। हर ग्राम पंचायत को संपर्क मार्ग से जोड़ा जाए ग्राम पंचायत वीर किठाई से ग्राम शुक्लन पुरवा ग्राम ग्राम डीह जो कच्चा रास्ता है उसे पटा कर तत्काल खड़ंजा लगाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति एवं शहरी इलाके में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति कराई जाए विश्वास है कि महामहिम द्वारा उपरोक्त मांगों का सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जनहित में सरकार को निर्देशित किया जाए।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!