झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई चार वर्ष के मासूम की जान।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

पैर में फोड़े का कराया था ऑपरेशन, अधिक खून बहने से हुई मौत, झोलाछाप फरार


बदायूं। बिसौली अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे के पैर का ऑपरेशन किया, लेकिन रक्तचाप अधिक होने के चलते बच्चे ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद से ही झोलाछाप डॉक्टर दुकान बंद करके फरार है। झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज से अब तक लगभग एक दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और साठगांठ के चलते बार-बार रुपये देकर झोलाछाप डॉक्टर बच जाता है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट निवासी विवेक अपने पुत्र के पैर में फोड़े का इलाज कराने के लिए कस्बा बगरैन में एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां लाए थे, जहां डॉक्टर ने बच्चे के पैर में फोड़े का ऑपरेशन किया। लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा काटा। थाना वजीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। वहीं पिछले साल इसी क्लीनिक पर इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। फिर इसी डॉक्टर ने साठगांठ करके फैसला कर लिया था। इस मामले में चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह को एसएसपी ने सस्पेंड किया था। वहीं परिजनों की तक तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी डॉक्टर आजम की तलाश में थाना बजीरगंज पुलिस जुटी है। थाना अध्यक्ष वजीरगंज प्रकाश सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान 4 वर्ष के मासूम बच्चे की मौत हो गई। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी झोलाझाप डॉक्टर की तलाश की जा रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!