बहुचर्चित भूमाफिया संजय सिंगला की मंगलवार को पुलिस ने 22 करोड़ की और संपत्ति कुर्क..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी लखनऊ और बाराबंकी के बहुचर्चित भूमाफिया संजय सिंगला की मंगलवार को पुलिस ने 22 करोड़ की और संपत्ति कुर्क कर ली। इससे पहले बाराबंकी स्थित डेढ़ करोड़ की जमीन है पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से कुर्क की गई थी। मंगलवार को की गई कार्रवाई में संजय सिंगला का लखनऊ के गोमती नगर स्थित आवास भी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि संजय सिंगला के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वह लोगों से पैसे लेकर भी प्लाट पर कब्जा नहीं देता था। एक ही प्लाट को कई कई बार उसने बेच दिया।संजय सिंह सिंगला पुत्र पुरुषोत्तम दास सिंगला का लखनऊ के गोमती नगर स्थित मनं-624 वी/159 विजईपुर विशेष खण्ड-2, को भी पुलिस ने कुर्क कर लिया है। मकान की कीमत एक करोड़ 70 लाख बताई जाती है। इसके अलावा 15 करोड़ की जमीन ग्राम गदिया में स्थित थी जिसे कुर्क किया गया है। वहीं लखनऊ में 6 करोड़ 70 लाख के लखनऊ में स्थित प्लाट कुर्क किये। एसपी ने बताया कि संजय सिंगला के विरुद्ध नगर कोतवाली में यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संजय सिंह सिंगला पर लखनऊ और बाराबंकी में 8 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें से 6 मुकदमे नगर कोतवाली बाराबंकी में तथा एक मुकदमा लखनऊ के विभूति खंड थाने में एक मुकदमा लखनऊ के गोमती नगर थाने में दर्ज है। उन्होंने कहा कि संजय सिंगला के खिलाफ की गई कार्रवाई भू माफियाओं के लिए एक मिसाल बनेगी। और वे जनता के साथ धोखा करने की हिम्मत नहीं जुटा सकेंगे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!