सेन्चुरी डील” पर यूएन का रिएक्शनः महासभा और सुरक्षा परिषद अपने प्रस्ताव की पाबंदी करेगी

संयुक्त राष्ट्र संघ ने क़ुद्स और इस्राईल की कॉलोनियों के बारे में अपने प्रस्ताव पर पाबंद रहने की बात कही है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने अमरीका द्वारा “सेन्चुरी डील” नामक योजना के अनावरण पर प्रतिक्रिया में कहा कि यह संघ क़ुद्स और इस्राईल की कॉलोनियों के निर्माण से संबंधित अपने प्रस्ताव का पाबंद रहेगा।
अलजज़ीरा टीवी चैनल के मुताबिक़, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफ़न डुजैरिक ने कहाः “संयुक्त राष्ट्र संघ को अमरीकी योजना सेन्चुरी डील का कोई मसौदा नहीं मिला है।”
उन्होंने कहा कि इस योजना का जवाब देने के लिए इंतेज़ार करना होगा लेकिन एक बात तय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ, क़ुद्स और कॉलोनियों के बारे में संयुक्त राष्ट्र महासभा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का पाबंद रहेगा।

Don`t copy text!