बबिता हत्याकाण्ड में पति सहित दो गिरफ्तार,
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा बबिता हत्याकाण्ड में पति सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अदद डाला बरामद-
बाराबंकी वादी ओमकार नाथ गोस्वामी पुत्र छोटेलाल निवासी असेना पो0 दिलौना थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी ने थाना टिकैतनगर पर तहरीर दी कि उनकी पुत्री बबिता की शादी दीपू गोस्वामी पुत्र हरिप्रसाद निवासी बराईन पो0 पानापुर थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी के साथ करीब 11 वर्ष पूर्व हुई थी। दिनांक 16.03.2022 की रात्रि उनकी पुत्री बबिता के साथ दीपू, सरवन एवं दिनेश की पत्नी सुनीता ने लड़ाई की और तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर घाघरा नदी में फेंक दिया और दिनांक 18.03.2022 को शव घाघरा नदी में पीपे के पुल के पास बरामद हुआ । उक्त सूचना के आधार पर थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 78/2022 धारा 34/302/201 भादवि0 पंजीकृत किया गया ।
उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश पर थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से आज दिनांक 19.06.2022 को अभियुक्तगण 1. दीपू गोस्वामी उर्फ बाबा पुत्र हरिप्रसाद गोस्वामी उर्फ हरिहर प्रसाद गोस्वामी (पति) 2. सुनीता पत्नी दिनेश निवासीगण बराईन थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद डाला बरामद की किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्त दीपू ने बताया कि उसका अपने भाभी सुनीता से अवैध संबंध है, घटना वाले दिन दोनों कमरे में थे कि मृतका बबिता ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था जिसका मृतका द्वारा विरोध करने पर दोनों ने मिलकर समाज में बदनामी के डर से पास में रखी तकिया से मृतका बबिता का मुंह दबाकर हत्या कर दी और लाश व तकिया को डाले से ले जाकर घाघरा नदी में फेंक दिया था और मृतका की गुमशुदगी की झूठी सूचना थाना टिकैतनगर में दर्ज करायी थी।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

