स्थापना दिवस पर शिवसेना का भगवा ध्वज लहराने का लिया संकल्प
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी एसएम न्यूज़। रविवार को शिवसैनिको ने शिवसेना जिला प्रमुख मनोज मिश्र विद्रोही के नेतृत्व में सोमैया नगर देवा रोड पर पार्टी मुख्यालय पर शिवसेना स्थापना की 56वीं वर्षगांठ हर्षाेल्लास की साथ मनाया। शिवसेना के आधार पुंज छत्रपति शिवाजी महाराज व शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया और शिवसेना का पूरे प्रदेश व देश में विस्तार कर लाल किले पर शिवसेना का भगवा ध्वज लहराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए शिवसेना जिला प्रमुख मनोज मिश्र विद्रोही ने कहा कि 19 जून सन 1966 को महाराष्ट्र के पावन शिवाजी पार्क की भूमि पर शिवाजी के विचारो पर केंद्रित शिवसेना की स्थापना की। उस समय शिवसेना का उद्देश्य दबे कुचले मराठी जनमानस को न्याय दिलाना थे जो उस समय की सामंतशाही व्यवस्था के शिकार थे और मराठी मानुष का शोषण कर थे उनकी यह मुहिम रंग लाई जिसके पश्चात बाला साहेब को लगा को लगा कि बगैर सत्ता के संघर्ष अधूरा है इसके बाद शिवसेना अस्सी टका समाज सेवा व बीस टके राजनीति के उद्देश्य से आगे चलती हुई महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज हुई। इस अवसर पर पंडित संजय शर्मा, कमलेश सिंह चौहान, सर्वेन्द्र प्रताप सिंह दीपक, अशोक कुमार, राम बालक यादव, आनंद कनौजिया आदि उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

