मंत्री जितिन प्रसाद ने दातागंज को दी सौगात, सेतु का किया लोकार्पण

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्धारा 4681.76 लाख रुपये की लागत से 697.93 मीटर लम्बाई का जनपद बदायूँ में नगरिया खनूं लालपुर खाद के माध्य रामगंगा नदी सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य निमार्ण हो किया गया है, जिसका बटन दबाकर लाकार्पण, नारियल तोड़कर एवं फीता काटकर उद्धघाटन उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, कटरा(शाहजहांपुर) विधायक वीर विक्रम सिंह, जिलाधिकारी दीपा रंजन, भाजपा जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, शैलेश पाठक, अशोक भारती की मौजूदगी में किया। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेतु के निर्माण से ग्राम नगरिया खंनू, रैपुरा भेड़ा, बिहारीपुर आजव, सुरन्दरपुर, कलाचन्द, दिपुनारी , आजमपुर, लालपुर खादर, कटभौरा, कुण्डरा, पट्टरी विजय, शेषपुर, भौजमपुर, रहपुरा, पृथ्वीपुर, खमरिया आदि लगभग 50-60 गाँव जिनकी आबादी लगभग 2.50 लाख है। लाभान्वित हुई है।
सेतु निर्माण से जनपद शाहजहाँपुर का सीधा सम्पर्क दातागंज होते हुये जनपद बदायूँ से हो जायेगा जिससे लगभग 20-25 किमी० की दूरी कम तय करनी पड़ेगी, जिससे समय एवं ईधन की बचत होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी एवं इस क्षेत्र का सर्वागीण विकास होगा।


मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के नए आयामों को छू रहा है निरंतर विकास की राह पर चल रहा है यही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। यह परिवर्तन ही तो है। जिसको हम सब महसूस कर रहे हैं। आप लोगों का आशीर्वाद ही है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में दोबारा बनी है। यह सेतु दो जनपदों बदायूँ और शाहजहांपुर को जोड़ेगा। ऐतिहासिक विजय के साथ आपके विधायकों के कंधों पर आप सबके क्षेत्र चौमुखी विकास कराने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी भी है जिसके लिए आप सभी ने इन पर अपना भरोसा जमाया है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यों से हम प्रेरणा लेते हैं। जिसका जो हक है वह हमारी सरकार में उसको अवश्य मिलेगा। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि दातागंज क्षेत्र की विकास से निरंतर तस्वीर बदलती जा रही है विभिन्न प्रकार के विकास कार्य इस क्षेत्र में कराए जा रहे हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। पुरानी व्यवस्थाओं को भी बदलने का काम किया जा रहा है। हमारी सरकार जाति व धर्म सरकार नहीं है। बल्कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर आधारित करता है।


सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जो हम बोलते हैं वह इस ब्रह्मांड में गूंजता है। आज भारत का डंका बज रहा है एक देश भारत को सम्मान की नजर से देखता है। भारत की बात मानता है इसके पीछे प्रधामंत्री मोदी ने कड़ी मेहनत की है। इसी प्रकार से योगी भी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ कार्य कर रहे हैं। इसी का लाभ हम सबको मिल रहा है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है। आज इस क्षेत्र की बरसो बरस की मांग को पूरा करने का समय है।  उन्होंने मंत्री जितिन प्रसाद से अनुरोध किया है।कि दातागंज से गढ़िया रंगीन सड़क जर्जर अवस्था में है। इसको सही करवा दें। इसके अलावा दूसरा अनुरोध है कि बदायूं दातागंज होते हुए पुवायां को स्टेट हाईवे घोषित करवा दिया लेकिन दातागंज नगर पालिका की सड़क संकरी है या तो इसका चौड़ीकरण करा दे या फिर कोई एक बाईपास रास्ता निकाल दिया जाए। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने जो देश और प्रदेश में विकास कराने का संकल्प लिया था आज हम सभी उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं आगे भी जो संकल्प लेंगे उसे इसी प्रकार पूरा करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि बहुत लंबे अरसे से इस पुल की मांग थी मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में हमारी सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजना संचालित की हुई है जिसका लाभ प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंद तक समय से पहुंच रहा है। भाजपा जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि सेतु निर्माण होने से क्षेत्र के निवासियों की दिक्कत खत्म होने का दिन आ गया, अब इस क्षेत्र में यातायात तो सुगम होगा ही साथ ही रोजगार भी मिलेगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!