पुण्यतिथि पर स्व. दिनेष वर्मा को सपाईयों ने दी श्रद्धांजलि

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। गुरुवार को ब्लाक सिरौलीगौसपुर के बदोसराय चौराहे पर ब्लाक प्रमुख रेनू दिनेश वर्मा, के द्वारा आयोजित पूर्व केन्द्रीय मंत्री पूर्व सांसद, विकास पुरुष स्व बेनी प्रसाद वर्मा के सुपुत्र स्व दिनेश कुमार वर्मा की पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने स्व दिनेश कुमार वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, जिला अध्यक्ष अयाज अहमद, विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, सुरेन्द्र सिंह वर्मा, अजय वर्मा, हशमत अली गुड्डू, नसीम कीर्ति, इंतखाब आलम नोमानी, विनोद यादव, बी के सिंह, अमरेंद्र सिंह बबलू, मौलाना असलम, विजय कुमार यादव एडवोकेट, सैय्यद आदिल काजमी,हाजी मुन्ना,मसूद रियाज एडवोकेट, परवेज अहमद, राकेश सिंह, शिव कुमार यादव, मनमोहन सिंह, अलादीन प्रधान, आदि लोग उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!