सहसवान। बदायूं-मेरठ राजमार्ग संख्या-18 पर थाना कोतवाली सहसवान सीमा क्षेत्र के अंतर्गत अल हफीज स्कूल के पास एक मोटरसाइकिल पीछे से आ रही इको कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल पर बैठे दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी सहसवान लाया गया जहां प्रथम उपचार देने के उपरांत गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया घटना को अंजाम देने वाला इको कार चालक भागने में सफल हो गयाl

मिली जानकारी के अनुसार थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम समसपुर बल्लू निवासी हरकेश पुत्र सुखबीर 60 वर्षीय माता रेखा देवी 32 वर्षीय बुआ नीलम तथा नीलम की पुत्री 4 वर्षीय काजल को लेकर ग्राम जरीफनगर रिश्तेदारी में गंभीर रूप से बीमार एक रिश्तेदार को देखने मोटरसाइकिल द्वारा बदायूं मेरठ राजमार्ग संख्या-18 से होते हुए ग्राम जरीफनगर जा रहा था। कि सहसवान थाना कोतवाली सीमा क्षेत्र के अंतर्गत अल हफीज स्कूल के पास पीछे से आ रही ईको कार वाहन चालक ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तत्काल एंबुलेंस बहन के माध्यम से सीएचसी सहसवान लाया गया जहां चिकित्सकों द्धारा प्राथमिक चिकित्सा देने के उपरांत हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। घटना को अंजाम देने वाली इको कार का चालक भागने में सफल हो गयाl
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

