पूर्व विधायक रामगोपाल रावत,ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49 वां जन्मदिन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49 वां जन्मदिन मसौली चौराहा पर धूमधाम से मनाया गया। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने संयुक्त रूप केक काटा।
जन्मदिन के मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने कहा गरीबो, मजलूमो, अगड़ो, पिछडो एव अल्पसंख्यको की आवाज अखिलेश यादव है। श्री रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की जनता कराह रही है और पूर्ववती सपा सरकार के कार्यकाल को याद कर रही है।सपा विधानसभा अध्यक्ष शकील सिद्दीकी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दीर्घ आयु की कामना करते हुए मुबारकबाद दी। इस मौके पर राममूर्ति यादव उर्फ लल्लू यादव, अशोक यादव, मुईन अंसारी प्रधान मसौली, छोटेलाल वर्मा, मास्टर शेष कुमार यादव, रामू क्रंति यादव, तुफैल सिद्दीकी, रयान सिद्दीकी, सोनू यादव, जतिन राजवंशी, दीपक यादव, मो0 गुफरान अंसारी, जमील अहमद, हफीज वारसी, मनोज यादव, पप्पू यादव जकरिया, सचिन राज, सन्दीप रावत सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!