क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा की देखरेख में मंगलवार को क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया तथा रोपित वृक्षों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

ग्राम पंचायत बड़ागांव स्थित पुलिस यार्ड में एडीओ पंचायत जानकीराम एव थाना मसौली की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया। एडीओ पंचायत जानकीराम ने कहा कि वृक्षारोपण मानव समाज का सामाजिक दायित्व है क्योंकि वृक्षारोपण हमारे जीवन को सुखी संतुलित बनाए रखता है वृक्षारोपण हमारे जीवन में राहत और सुखचैन प्रदान करता है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकृपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। इस मौके पर कस्बा प्रभारी सुधीर कुमार यादव, एंटी रोमियो प्रभारी माया यादव, प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, टीए सूरज प्रसाद, आदेश कुमार, रमाकांत, मतीन अंसारी, कृष्ण कुमार गुप्ता राजेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत नेवला करसण्डा में वृक्षारोपण करते हुए अवर अभियंता लघु सिंचाई आर के प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है. हमारे जीवन में पेड़ों के महत्व को समझने और समाज को प्रेरित करने की प्रेरणा होनी चाहिए यदि पेड़ नहीं होंगे तो वातावरण का प्रदूषण सांसों में जहर घोल देगा. इसलिए अधिकाधिक संख्या में वृक्षरोपण करने की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत रजाईपुर में ग्राम प्रधान नीलम देबी प्रतिनिधि सुरेश वर्मा पंचायत सेवक रुचि वर्मा संतोष कुमार , ग्राम पंचायत रहरामऊ में प्रधान प्रतिनिधि अनिल वर्मा, धरौली में सुमन राव, दादरा मुबीन सिकन्दर, मसौली मुईन अंसारी, ज्योरी नीरज कुमार, भयारा रंजीत कुमार, अमदहा बलजीत,सफदरगंज प्रधान प्रतिनिधि अजय वर्मा ग्राम विकास आधिकारी विकाश पाण्डेय तकनिकि साहयक अजय वर्मा, याकूतगंज प्रधान शाशी वर्मा, सैदाबाद प्रधान विनय वर्मा, चदवारा प्रधान प्रतिनिधि रमेश चंद जयसवाल,इचौलिया प्रधान गुरुसरन वर्मा, मुश्कि नगर प्रधान राहुल वर्मा,नसीनगर प्रधान प्रतिनिधि उमाकान्त वर्मा, बांसा प्रधान राम सिंह यादव, बुधवारा प्रधान अनिल वर्मा,अकबरपुर धनेठी प्रधान रमाशंकर रावत सहित क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

