गौ-तस्कर, हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त के पास अवैध मारफीन बरामद
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स द्वारा जनपद में चलाये गए अभियान में मंगलवार को थाना टिकैतनगर पुलिस टीम ने गौ-तस्कर व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त रिजवान अहमद पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम सराही के अभियुक्त को खजुरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास 46 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा गो-तस्कर व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त रिजवान अहमद पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम सराही थाना टिकैतनगर को खजुरा पत्रा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 46 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 220/2022 धारादृ 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत किया गया । इस मौके पर पुलिस टीम अजय कुमार त्रिपाठी, दौमित्रसेन रावत, विवेक कुमार, देवेन्द्र सिंह, आकाश, सत्येन्द्र सिंह मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

