अनियंत्रित बाइक हाफडाला में जा टकराई, मासूम समेत दो घायल

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

त्रिलोकपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। मसौली थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित बाइक हाफडाला में घुस गई बाइक पर बच्चे समेत चार लोग सवार थे। आठ वर्षीय मासूम समेत दो अन्य घायल हो गए है। सूचना पर पीआरपी ने पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर के निकट बाबापुर मोड के पास सिहाली निवासी अंकित पुत्र जवाहर उम्र 15 वर्ष अपनी दीदी किरण देवी,उम्र 24 वर्ष ॠषि उम्र 8वर्ष अंकित 15 वर्ष व आकाश उम्र 12 वर्ष सवार होकर रिस्तेदारी में जा रहे थे कि पीछे से भारत गैस एजेंसी का हाफ डाला में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पहुंचकर पीआरबी और एम्बुलेंस को सूचना दी। घटना स्थल पर पीआरबी ने पहुंचकर कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव में भर्ती कराया। लेकिन जब सड़क दुघर्टना में घायल‌ लोगों को पीआरबी के स्वयं अपने वाहन से अस्पताल में भर्ती करा दिया था। तब कही मौके पर एम्बुलेंस पहुची जिस कारण से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!