पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है पौधरोपण: डॉ. सरिता सिंह छात्राओं के साथ मिलकर पौधों का किया गया वृक्षारोपण
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। शासन के निर्देशानुसार वृक्षारोपण सप्ताह के अंतर्गत मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एक की कार्याधिकारी डॉक्टर सरिता सिंह के नेतृत्व में जिले के गांव नारे का पुरवा व शुक्लाई में तमाम स्वयंसेविकाओ के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. ऊषा चौधरी के कर कमलों द्वारा अमरूद के पौधे को रोपित कर हुआ। डॉ. अमिता सिंह द्वारा ग्राम शुक्लाई के ग्राम प्रधान को लगभग 50 पौधे भेंट कर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर डॉ. सरिता सिंह ने कहा कि पेड़ों की पत्ती से लेकर जड़ों तक बहुत फायदे हैं। एक पेड़ से फल, भोजन व बहुत सी चीजें प्राप्त होती है। अगर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य नहीं होगा तो प्रत्येक व्यक्ति प्रदूषण की घुटन में रहेगा एवं किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त रहेगा। आज के समय में पेड़ो की अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण बिगड़ रहा है। बेमौसम बारिश होना, तापमान बढ़ना यह सब वातावरण के बिगड़ने के कारण हो रहा है। इस दौरान अमरूद, मीठी नीम, कदंब, करौंदा, अंबार, जामुन, नीम, आम व आंवला सहित कई फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपित किए गए।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

