एसबीआई बैंक से चोरी हुए 8.77 लाख रूपये की चोरी का हुआ खुलासा।    

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

पुलिस व एसओजी टीम ने राजस्थान व मध्यप्रदेश के चोरों को पकडा, पकडे गये चोरों से पुलिस ने 5.60 लाख रूपये व बैग कियाअ बरामद।
 
बदायूं। बीते 20 जून को शहर के घी व्यापारी विनय अग्रवाल के नौकर से 8.77 लाख रुपये रखा बैग एसबीआई की मैनब्रांच से पार करने वाले अपराधियों को पुलिस व एसओजी टीम ने धर दबोचा। इनके पास से चोरी गई रकम में से 5.60 लाख रुपये समेत चोरी गया बैग व जमापर्ची बरामद की गई है। एक शातिर राजस्थान तो दूसरा मध्यप्रदेश का रहने वाला है। ये खानाबदोश टाइप के लोग हैं। और इनका काम बैंकों में सक्रिय रहकर रकम उड़ाना है। बैंक से दो शातिरों ने रकम रखा बैग पार कर दिया था। पूरा घटनाक्रम बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में आ गया था। शातिरों के चेहरे भी बेनकाब हो गए थे। हालांकि वो लोकल के नहीं थे, इसलिए हाथ नहीं आ रहे थे। नतीजतन टीमों ने सघनता से इनकी तलाश शुरू कर दी।

टीम ने बैंक समेत आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाकर काम शुरू किया। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज भी जुटाई गई। कुल मिलाकर तकरीबन 100 से अधिक कैमरों की फुटेज जुटाकर उन्हें डेबलप करके पुलिस समझ गई कि शातिरों ने घटना को अंजाम देकर शहर से बाहर का रुख किया था। तमाम सूचनाएं एकत्र कर टीम को मध्यप्रदेश में इन शातिरों की लोकेशन मिली तो टीम वहां जा पहुंची। मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ में स्थित थाना बोडा टीम गई। वहां पता लगा कि इसी इलाके के गांव कड़िया में सांसी जाति के घुमंतू लोग रहते हैं और उनका यही काम है। मुखबिर सक्रिय किए तो पता लग गया कि एक शातिर यहीं का रहने वाला है। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने दूसरी शातिर को भी वहीं से गिरफ्तार करा दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 5.60 लाख रुपये बरामद कर लिए। आरोपियों ने यह भी कबूला कि घटना को अंजाम देकर वे शहर में ही रहे, जबकि अंधेरा होने पर बाहर का रास्ता पकड़ा। पकड़े गए शातिर निखिल सांसी निवासी गांव कड़िया थाना बोडा जिला राजगढ़ प्रांत मध्यप्रदेश व

सूरती उर्फ निखित सांसी निवासी गांव पचगांवा थाना धोलपुर प्रांत राजस्थान है। वर्तमान में वो भी निखिल के गांव में जाकर बस गया था।आरोपियों के खिलाफ राजस्थान समेत अन्य प्रांतों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी वाली टीम में एसओजी प्रभारी धर्वेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार झां, विपिन कुमार, शराफत हुसैन, मुकेश कुमार, कांस्टेबल लोकेंद्र कुमार, सचिन कुमार, मनीष कुमार, भूपेंद्र, आजाद, अरविंद कसाना व कुशकांत के अलावा एसएचओं कोतवाली देवेंद्र थाना, एसआई आकाश कुमार, हेड कांस्टेबल मोहम्मद आरिफ व कांस्टेबल निशांत कुमार शामिल थे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!