डीएम एसएसपी ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जनपद में ईद उल जुहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्वक मनाई सम्पन्न हुई। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज अता की गई। सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद के मौके पर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शांति व्यवस्था के लिए डीएम और एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने कस्बों में जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।


रविवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह ने शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईद उल अजहा का त्यौहार जनपद में परंपरागत तरीके से मनाया गया। रविवार सुबह ईदगाह व अन्य मस्जिदों पर लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन सर्तक रहा। सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखी गई।
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों नें जनपद वासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार सभी को मिल जुलकर रहने एवं सामाजिक एकता व सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है। जनपद में आपसी सौहार्द की मिशाल कायम रहा, प्रेम एवं भाईचारे के साथ सभी मुस्लिम भाईयों ने आपस में मिल जुलकर ईद के पर्व को मनाया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!