त्रिवेणी बाबू का समाज में था अलग सम्मान

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। बुधवार को विधानसभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम किंतूर में सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव के पिता स्व त्रिवेणी प्रसाद यादव एडवोकेट की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री ने कहा कि त्रिवेणी बाबू बहुत ही प्रीतिष्ठित वकील थे और समाज में उनका अलग सम्मान था। ऐसे इंसान की कमी हमेशा खलती रहेगी। इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू, नसीम कीर्ति, इंतखाब आलम नोमानी, शिव कुमार यादव, सरताज चौधरी, बी के सिंह, मनमोहन सिंह,सतीश कुमार यादव, लल्लन सेठ, राकेश सिंह, बी पी सिंह, सुहैल अहमद प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!