चोरी की दो मोटर साइकिल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निदेश पर जनपद में चलाये जा रहे अभियान में थाना घुंघटेर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगण कुलदीप पाल पुत्र बालकराम निवासी छिलगवां थाना घुंघटेर, राजेश गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता निवासी राजीवनगर कल्यानपुर थाना गुडम्बा लखनऊ को चोरी की दो अदद मोटर साइकिलों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुंघटेर पुलिस द्वारा बुधवार को 02 अभियुक्तगण कुलदीप पाल पुत्र बालकराम निवासी छिलगवां थाना घुंघटेर, राजेश गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता निवासी राजीवनगर कल्यानपुर थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ को चोरी की दो अदद मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ से प्रकाश में आया कि बरामद मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स नं. यूपी 32 जीएम 0720 के सम्बन्ध में थाना घुंघटेर पर मुकदमा 172/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। मुकदमा उपरोक्त में धारा 41/411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। इस मौके पर पुलिस टीम अमर चौरसिया, मनोज कुमार, रमेशचन्द, शैलेन्द्र सिंह, मो. ताहिर, पवन सिंह, विजय यादव मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

