पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति गिरफ़्तार, भेजा जेल
दिव्यांशु शुक्ला संवाददाता रामनगर एसएम न्यू 24 टाइम्स 9170103751
सुबेहा, बाराबकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। आपसी विवाद के चलते पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के पूरे झाऊ का पुरवा मजरे रोहना मीरापुर गांव का है जहां पर बीते मंगलवार की सुबह इसी थाना क्षेत्र के पूरे जबर निवासी विजय कुमार उर्फ रज्जन पुत्र राम सेवक अपने भाई आकाश के साथ बाईक से अपनी ससुराल झाऊ का पुरवा गांव आया हुआ था फ़िर आपसी कहा सुनी के बाद अक्रोशित होकर विजय कुमार ने अपनी पत्नी ममता पर कैंची से जानलेवा हमला कर गले पर कई वार कर लहूलुहान कर मौके से फरार हो गया । घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल महिला को आनन-फानन में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया था तथा पीड़िता के भाभी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने स्थानीय थाने पर धारा 307/323 व 506 दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी की बुधवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दिव्यांशु शुक्ला संवाददाता रामनगर एसएम न्यू 24 टाइम्स 9170103751

