शिक्षक बच्चों का भविष्य होते हैं: सीडीओ निष्ठा प्रशिक्षण का शुभारम्भ
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। निष्ठा प्रशिक्षण का शुभारम्भ विकास खण्ड बंकी के लखनऊ इण्टर नेशनल स्कूल में किया गया। जिस उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी मेधा रुपम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्राचार्य हिफजुर्रहान रहे। इस मौके सीडीओ मेधा रुपम ने कहा कि शिक्ष पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करे। विद्यालय में इसे पूर्ण रुप से क्रियान्वित करे। यह प्रशिक्षण शिक्षकों के समग्र उन्नयन के लिये है। सीडीओ ने बीईओ बंकी आरपी यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य होते हैं अतः प्रशिक्षण को मनोयोग से करते हुए इनके कार्यों में सहयोग करके विकास खण्ड बंकी को शिक्षा क्षेत्र में उच्च स्तर पर ले जाइये। इस मौके पर प्रमेन्द्र शुक्ला, अजय कुमार, एआरपी, राजेन्द्र सिंह, अनिमेष गुप्ता, वेद प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

