पीडब्ल्यूडी द्वारा सहसवान मैं चिन्हीकरण से घबराए व्यापारियों ने आज भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी से मिले
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के दोनों ओर चिन्हीकरण कर व्यापारियों की दुकानों एवं मकानों पर लाल निशान लगाए गए थे जिसको लेकर व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
पीडब्ल्यूडी द्वारा चिन्हीकरण को लेकर व्यापारी गण एकत्रित होकर भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी के नेतृत्व में आज उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह से तहसील सभागार में मिले अपनी समस्याओं का पत्र देकर अवगत कराया और उनकी बात सुनी गई इसके बाद उन्होंने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात करने की बात कही और सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया जिसको लेकर सौरव महेश्वरी ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों से भी मिलेंगे व्यापारियों की समस्याओं को लेकर पीछे नहीं हटेंगे। पीडब्ल्यूडी स्थानीय प्रशासन द्वारा सहसवान मुख्य बाजार में किए गए चिन्हीकरण जिसके अनुसार प्रशासन कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करना चाहता है।
बाजार में अधिकतर दुकानें 50 वर्ष व उससे अधिक पुरानी दुकानें हैं। तथा आज भी उन्हीं स्थानों पर स्थित है। उनको अतिक्रमण कहना अनुचित प्रतीत होता है। पूर्व में कई दुकानों को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ही रोडसाइड लैंड कंट्रोल एक्ट के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है।जिससे स्पष्ट है। कि अतिक्रमण तो कहीं नहीं है। बाजार में दुकानों पर निर्माण हेतु पालिका सहसवान ने लिखित अनुमति पर ही दुकानदारों ने भारी खर्चा कर दुकानों का निर्माण कराया है।ऐसे में उन्ही दुकानों पर तोड़फोड़ जैसी कार्यवाही न्याय संगत नहीं है। पुराने नाले जो आज वास्तव में अस्तित्व में नहीं है। इस मौके पर भारी तादाद में व्यापारी मैं जहांगीर अली मोहित महेश्वरी राहुल महेश्वरी यासीन अजीम भाई हुसैन मोहम्मद मियां जुनैद अजीत महेश्वरी पन्नालाल राम मोहन कौसर हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

