मसौली बाराबंकी। संत निष्ठा साहेब सामाजिक सेवा एवं शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक आलोक दास ने प्राथमिक विद्यालय मुजांपुर के सौंदर्यीकरण करने के लिए मुख्यमंत्री एवं जिला अधिकारी को पत्र भेजा है। संत निष्ठा साहेब सामाजिक सेवा एवं शिक्षण संस्थान मुजांपुर के प्रबन्धक आलोक दास द्वारा मुख्यमंत्री एवं जिला अधिकारी को भेजे गये शिकायती पत्र में कहा है कि प्राथमिक विद्यालय मुजांपुर के परिसर में बरसात के दौरान जलभराव, शौचालयों में पानी की व्यवस्था न होने, बच्चों को मध्य भोज के लिए टीन सेट, विधालय भवन की छत एवं फर्श की मरम्मत और पेड़-पौधों के लिए पक्की क्यारियाँ निर्माण की मांगे शामिल है।

