बाराबंकी। आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर में माँ काली की प्रतिमा के साथ भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी ततपश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया। नगर पंचायत टिकैतनगर में बडे ही धूमधाम व गाजे बाजे के साथ माँ काली की प्रतिमा के साथ प्रभात फेरी निकालकर नगर के सभी मार्गों पर भ्रमण किया गया। तत्पश्चात ग्राम देवता श्री भुइहारे बाबा मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा समपन्न हुई और इस अवसर भण्डारे का आयोजन भी किया गया जिसमें तमाम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस विशेष अवसर पर मुन्ना शुक्ला,आनन्द कौशल, अशोक कंसौधन, रामजस शुक्ला, हरिश्चंद्र शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

