पुलिस व एसओजी टीम ने एक करोड़ की अफीम संग दो युवकों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बरेली से लाए थे अफीम, बदायूं में युवक को करनी थी सप्लाई, पुलिस ने रास्ते में धर दबोचा।
बदायूं। पुलिस व एसओजी टीम ने दो तस्करों को पकड़ा है। तस्करों के पास से एक किलो अफीम बरामद हुई है। परीक्षण में अफीम फाइन क्वालिटी की निकली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी तकरीबन एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करों के खिलाफ सदर कोतवाली में एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र में मथुरा हाइवे पर स्थित ढाबे के पास दो तस्करों की मौजूदगी की जानकारी हुई। एसओजी टीम समेत कोतवाली पुलिस वहां पहुंची और दो संदिग्ध लोगों को धर लिया। तलाशी में इनके पास से अफीम बरामद हुई तो टीम उन्हें कोतवाली ले आई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सतीश व धनपाल निवासीगण गांव धौरेरा कोतवाली उझानी बताया। यह भी कबूला कि धरपकड़ के दौरान उनका एक साथी छोटे निवासी गांव नवदिया थाना भमोरा, बरेली चुपचाप वहां से खिसक लिया था। बरामद अफीम की तौल हुई तो वजन एक किलो निकला। क्वालिटी भी फाइन निकली। दावा है। कि बरामद माल की कीमत एक करोड़ रुपये है। बरेली का भमोरा थाना क्षेत्र तस्करों का अड्डा बन गया है। पिछले दिनों बिनावर पुलिस ने दो बार तो एक बार कुंवरगांव थाना पुलिस ने भी तस्करों को पकड़ा था। पूछताछ में पता लगा कि तस्कर अफीम भमोरा इलाके से लाए थे। जबकि इस धरपकड़ में भी भमोरा का तस्कर वांछित है। आरोपीगणों ने यह भी कबूला कि बरामद माल को ये लोग बदायूं निवासी कार्तिक नाम के युवक को बेचने वाले थे। नाम असली है या नकली, इसकी पुलिस जांच कर रही है। सदर कोतवाल डीएस धामा ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

