मेड़ विवाद में जानलेवा हमला, चाचा भतीजे घायल हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। मेड विवाद के चलते चार लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए चाचा भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिख कर घायलों को अस्पताल भेजा। जहां से हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।


कोतवाली क्षेत्र के गांव डकारा पुख्ता निवासी सुभाष चंद्र का कहना है कि रविवार सुबह उनके भाई अशोक कुमार और भतीजा प्रदीप उपाध्याय बाइक से खेत पर फसल देखने गए थे। वह भी उस समय ट्यूबवेल बाले खेत पर ही मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही महेंद्र, राजवीर, प्रताप और जबर सिंह लाठी-डंडे व फरसे लेकर वहां पहुंच गए। आरोपितों ने अशोक और प्रदीप पर यह कहते हुए फरसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया कि आज तुम लोगों को मार कर मेड़ विवाद खत्म कर देते हैं। आरोपितों ने दोनों को इतना मारा कि वह घायल होकर वहीं गिर पड़े। शोर सुनकर सुभाष चंद्र और अन्य लोग वहां पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सुभाष चंद्र ने चारों लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घायलों को सीएसस भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि महेंद्र, राजवीर और प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है। ‌

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!