स्टूडियो संचालक ने दुकान पर छुटे मोबाईल को उसके असली मालिक तक पहुंचा,ईमानदारी की मिसाल
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए स्टूडियो संचालक ने दुकान पर छुटे मोबाईल को उसके असली मालिक तक पहुंचा कर मानवीय मूल्यों का निर्वाहन किया। खोये हुए मोबाईल को पाकर मोबाईल मालिक ने केंद्र संचालक को शुक्रिया अदा किया।
बताते चले कि थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर कस्बे में मोनू यादव नामक युवक स्टूडियो चलाता है दुकान पर छात्र छात्राओं सहित तमाम लोगों का आना जाना रहता है तीन दिन पूर्व शनिवार की देर शाम एक मोबाईल पड़ा मिला काफी प्रयास के बाद भी मालिक का पता नही चल सका तीन बाद सोमवार की सुबह उसी मोबाईल पर फोन आया कि यह मेरा मोबाईल है जिसपर मोनू यादव ने स्टुडियो पर बुलाकर पहचान की तो वह मोबाइल जबरपुरवा गांव के पूर्व प्रधान डॉ0 अवधराम का निकला जिसे उनके हवाले कर दिया गया। मोनू यादव से मोबाइल प्राप्त करते हुए पूर्व प्रधान ने तहे दिल से धन्यवाद दिया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

