सफ़लता पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, मिठाई खिलाकर दी बधाई
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। नगर के कमरिया बाग स्थित किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज में रविवार को आए आईसीएसई के 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की खुशी से छात्र छात्राओं के चेहरे पर साफतौर पर दिख रही थी। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाइयां बांट कर बधाइयाँ दी। इसके साथ ही अगले लक्ष्य की ओर सबका एक कदम और बढ़ गया। सफलता की यह खुशी सिर्फ छात्र छात्राएं ही नहीं बल्कि अभिभावको और शिक्षकों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। हो भी क्यों नहीं आखिर इतने इंतजार के बाद जो परिणाम घोषित हुआ और सफलता मिली। आईसीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। क्षितिज और अनक्षितिज गुप्ता 90.4 फीसदी अंक लाकर स्कूल का नाम जिले में रोशन किया। दूसरे स्थान पर प्रासुक जैन 90 फीसदी, तीसरे स्थान पर 88.6 फीसदी के साथ फारेहा अख़्तर व चौथे स्थान पर 85.4 फीसदी के साथ जय गुप्ता रहे। वहीं इंशा शकील 85 फीसदी अंक लाकर पांचवे स्थान पर रही। अपने बच्चों की सफलता पर अभिभावकों ने खुशी का इजहार किया है। किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल रूमा तिवारी ने कहा है कि 10वीं की परीक्षा में एक बार फिर हमारे विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणाम में छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत रही है। आने वाले वर्षों में और बेहतर परिणाम करने का प्रयास होगा।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

