किसान को आत्मदाह करने पर उकसाने वालों के विरूद्ध दाखिल हुई चार्जशीट।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

(किसान आत्मदाह प्रकरण) एसआईटी ने की थी मामले की जांच, एसएसपी दफ्तर के सामने किसान ने की थी आत्मदाह।

बदायूं। एसएसपी दफ्तर के सामने किसान के आत्मदाह के मामले में आईजी बरेली रेंज द्धारा गठित एसआईटी ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसआईटी का दावा है। कि नामजदों ने जहां किसान के खेत में आग लगाई। वहीं उसे इतना मजबूर कर दिया कि वो खुदकुशी कर ले। इस दावे के एसआईटी के पास पुख्ता सबूत हैं। और इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई है।
थाना सिविल लाइंस इलाके के गांव रसूलपुर में रहने वाले कृष्णपाल ने बटाई पर खेत लेकर गेहूं की फसल बोई थी। इस फसल को उन्होंने काटकर रखा तो उसमें आग लग गई। कृष्णपाल का आरोप था कि फसल में गांव के ही रामऔतार, रामेश्वर, ओमेंद्र, रामेंद्र, श्रीराम, विवेक, ओमवरी और देवेंद्र ने आग लगाई है। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट भी की। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई लेकिन सिविल लाइंस पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली और आगजनी का मामला डकार गई।

पुलिस ने आरोपी पक्ष को पूरी सरपरस्ती दी और उनकी ओर से भी एक मुकदमा कृष्णपाल समेत उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज कर लिया। पुलिस की करतूत की शिकायक आईजीआरएस पर भी की गई लेकिन दरोगा ने जांच के बाद आरोपियों को क्लीनचिट दे डाली। अफसरों ने रिपोर्ट में यह भी दिया कि आतिशबाजी की आग से फसल जली है। 18 मई को कृष्णपाल ने पुलिसिया कार्रवाई से क्षुब्ध होकर एसएसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह किया और गंभीर रूप से झुलस गया। हालांकि पुलिस ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की। बाद में उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया। वहां दूसरे दिन दौरान इलाज कृष्णपाल की मौत हो गई। हालांकि इससे पहले ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने एसएचओ सिविल लाइंस रहे आरके तिवारी समेत दो दरोगा व सिपाहियों को निलंबित कर दिया। मामला शासन तक पहुंचा तो आईजी ने अपने स्तर से एसआईटी टीम गठित की। इसमें बरेली के एसपी सिटी समेत कई अधिकारी शामिल थे। एसआईटी ने पूरे मामले की जांच की और आरोपियों को दोषी पाते हुए चार्जशीट दाखिल की है।  एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। जल्द ही उसे कोर्ट मे प्रेषित किया जाएगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!