अधिवक्ताओं ने अपनी मांगो के समर्थन मे कचहरी से तहसील कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए निकाला जुलूस।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

19वे दिन भी अधिवक्ताओं ने तहसील न्यायिक कार्यालयों मे रखी कलम बंद हडताल।

सहसवान। सहसवान अधिवक्ताओं द्धारा तहसील कार्यालय के उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार न्यायालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के उपरांत दोनों न्यायालयों का किया जा रहा बहिष्कार आंदोलन 19 वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से तहसील कार्यालय तक गर्मजोशी के साथ नारेबाजी लगाते हुए आरोपी अधिकारियों को स्थानांतरित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक आरोपित अधिकारियों के स्थानांतरण नहीं हो जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन को और उग्र बनाने के लिए जनपद भर के जिला बार तथा तहसील अधिवक्ता बार अध्यक्षों से संपर्क करते हुए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ज्ञात रहे बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्धारा संयुक्त रूप से तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार न्यायालय कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दोनों अधिकारियों को स्थानांतरण किए जाने की मांग को लेकर 2 जुलाई से न्यायालय कार्यों का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किए जा रहे हैं।  अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को बरेली में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष तथा बार एसोसिएशन बरेली अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडलायुक्त बरेली से मिलकर अधिवक्ताओं को तहसील न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए दोनों अधिकारियों को तत्काल स्थानांतरण की जाने की मांग की है। वही राजस्व परिषद बार काउंसिल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जिला बार एसोसिएशन को भी पत्र भेजकर अधिवक्ताओं ने तहसील न्यायालय में वही पीड़ा का बखान करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त दोनों अधिकारियों का तत्काल स्थानांतरण किए जाने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से तहसील कार्यालय तक तहसील न्यायालयों में कार्यरत अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा तथा कहा कि उपरोक्त अधिकारियों के सहसवान तहसील न्यायालय में सस्ता सुलभ न्याय दिल्ली जाने की शासन की मंशा को उपरोक्त अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। भ्रष्ट अधिकारियों के रहते हुए न्याय नहीं मिल सकता।
उन्होंने कहा कि समय रहते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को तत्काल नहीं हटाया गया तो आंदोलन को उग्र बनाने के लिए जिला बार तथा बदायूं जनपद की तहसीलों में कार्यरत अधिवक्ताओं के बार अध्यक्षों से संपर्क करते हुए सहयोग मांगा जाएगा। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना,सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद जावेद इकबाल नकवी, महासचिव सरफराज उर्फ नवेद, जितेंद्र सिंह यादव, श्याम बाबू सक्सेना, श्याम कुमार गुप्ता, नेम सिंह यादव, मोहम्मद शफी, मजाहिर अली,सनी मिश्रा सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित थे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!