डॉक्टर प्रशांत त्यागी बने चिकित्सा अधीक्षक सहसवान, डॉक्टर इमरान हसन सिद्दीकी हुए कार्य मुक्त।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984
ज्ञात रहे सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर इमरान हसन सिद्दीकी का स्थानांतरण स्वास्थ्य विभाग द्धारा अलीगढ जनपद के लिए लगभग 20 दिन पूर्व कर दिया था।
सहसवान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया अलीगढ़ जनपद के लिए स्थानांतरित हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर इमरान हसन सिद्दीकी को कार्यमुक्त कर दिया। ज्ञात रहे सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर इमरान हसन सिद्दीकी का स्थानांतरण स्वास्थ्य विभाग द्धारा अलीगढ जनपद के लिए लगभग 20 दिन पूर्व कर दिया था। परंतु सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किसी चिकित्सा अधीक्षक की नियुक्ति न होने के कारण उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जा सका सहसवान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर इमरान हसन सिद्दीकी अलीगढ जनपद स्थानांतरित होने के कारण मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी को सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानांतरित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए स्थानांतरण के उपरांत डॉक्टर प्रशांत त्यागी ने स्थानांतरित हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर इमरान हसन सिद्दीकी से कार्यभार ग्रहण कर लिया और उन्हें अलीगढ़ जनपद के लिए कार्य मुक्त कर दिया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

