कैंटर-डीसीएम की भिड़ंत में डीसीएम चालक की हुई दर्दनांक मौत। अलीगढ़ से डीसीएम में ब्रेड लेकर जा रहा था चालक, पुलिस ने कब्जे में लिया वाहन।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। कैंटर व डीसीएम की आमने-सामने हुई भिड़ंत में डीसीएम के ड्राइवर की मौत हो गई। वह अलीगढ़ जिले का रहने वाला था और वहां से ब्रेड लेकर बरेली जाने को निकला था लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।
हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र में हजरतगंज गांव के पास हुआ। अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के मुकुटपुर गांव निवासी कुलदीप (32) डीसीएम चलाता था। सोमवार को वह अलीगढ़ के व्यापारी की ब्रेड डीसीएम में लादकर इस खेप को बरेली के व्यापारी के यहां ले जाने को रात में निकला था। जबकि मंगलवार सुबह उझानी में विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर से डीसीएम की भिड़ंत हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल कुलदीप को पुलिस ने बमुश्किल डीसीएम से बाहर निकाला। क्योंकि गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। उसे सीएचसी ले जाया गया, यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त की और परिजनों को जानकारी भेजी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया हालांकि कैंटर का ड्राइवर पुलिस के हाथ नहीं लग सका। फिलहाल पुलिस परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है। इधर, शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार वालों को सौंपा गया है। चालक की मौंत को लेकर परिवारिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

